मध्यप्रदेश – GNS NEWS
समाज नशा से पीड़ित न हो, इसलिए बच्चों में नशा की प्रवृत्ति को रोकना होगा – कलेक्टर शीतला पटले
नरसिंहपुर – कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि नशा बहुत प्रकार के होते है, नशा बच्चों का बचपना खराब करता है, इसे रोकना बहुत जरूरी है, जिससे नशा बच्चों के लिए खराब आदत व तनाव का कारण न बने। समाज में आने वाली पीढ़ी नशा से पीड़ित न हो, इसके लिए बच्चों को नशा की प्रवृत्ति से रोकना होगा। बच्चों को सही शिक्षा देनी होगी, जिससे बच्चे अच्छाई व बुराई को समझ कर सही निर्णय ले सके। कलेक्टर  ने बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “नशे से दूरी- है जरूरी” कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका, जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, जिला शिक्षा अधिकारी एमएस खान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और शिक्षा विभाग के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी। आयोजित कार्यक्रम में नशा के प्रति जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के संदेशों का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर नशा के दुष्परिणाम के संबंध में भी लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व होता है कि वे बच्चों में यह समझ तैयार करें, कि क्या सही है और क्या गलत है, जिससे बच्चे सही और गलत का आकलन कर सके। उन्होंने बच्चों को ड्रग्स, शराब, तम्बाकू इत्यादि नशीली पदार्थों से दूर रखने, इंटरनेट व सोशल मीडिया की उपयोगिता और दुष्परिणाम के बारे में बताने को कहा। माता- पिता हमेशा बच्चों के सम्पर्क में रहें। बच्चों को बदलते परिवेश में शामिल होने दें। नई- नई चीजों को सीखने दें, जिससे वे अपने उद्देश्यों को पूरा कर सके। बच्चों को उनकी क्षमताओं को विकसित करने का पूरा अवसर दें, जिससे बच्चों का बेहतर भविष्य और उनका जीवन सुरक्षित बन सके। उन्होंने बच्चों को बेहतर व्यवहार देने और अच्छी आदतों को सीखने के लिए प्रेरित करने को कहा। बच्चों को डराने व तनाव में न रखने की सलाह दी। बच्चों में खराब आदत, व्यवहार और नशा की प्रवृत्ति होने के पूर्व उसे रोकने को कहा।
कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य सुधारना, जिससे उनका जीवन बेहतर बन सके। शिक्षक बच्चों को सही मार्गदर्शन दें, क्योंकि बच्चे अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय शिक्षक की देखरेख में विद्यालय में ही व्यतीत करते हैं। शिक्षक बच्चों को प्रेमपूर्वक समझाएं, नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताएं, जिससे बच्चा नशा जैसी प्रवृत्ति को स्वीकार न कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को बताएं कि वह अपना समय व ज्ञान का उपयोग आगे बढ़ने में करें। बच्चों के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चे सही समय दिशा में आगे बढ़े और उचित निर्णय ले सके। कलेक्टर ने स्कूल भ्रमण के दौरान अपने अनुभवों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में वाक क्षमता और विचार अभिव्यक्ति को बढ़ाएं। बच्चों की जीवन शैली को सही दिशा दें। शासन के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका वे पूर्णत: पालन करें, जिससे बच्चे आगे बढ़कर एक जिम्मेदार नागरिक बन सके। आयोजित कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका, जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर नशे के दुष्परिणाम, बच्चों में बेहतर आदतें विकसित करने तथा उनके साथ उचित व्यवहार करने के बारे में बताया। आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी अभियान के संबंध में जिले में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एसडीएम बांधवगढ़ ने किया संयुक्त कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
उमरिया । अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ कमलेश नीरज ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित शाखाओं का आंतरिक एवं बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, महिला बाल विकास विभाग, जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, कंट्रोल रूम, लोक सेवा गारंटी, उद्यानिकी विभाग, सर्व शिक्षा अभियान,भू अभिलेख शाखा, जिला योजना सांख्यिकी विभाग सहित अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि संयुक्त कलेक्ट्रे्ट परिसर में साफ सफाई का वातावरण रखें ,चूंकि यहां पर समस्त जिले से हितग्राही अपना कार्य कराने आते है । गंदगी रहने पर विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है, जिसका शिकार हम सभी हो सकते है।इसलिये आवश्यक है कि कार्यालय के अंदर एवं बाहर साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखे ।
उन्होने निर्देश दिए कि संयुक्त कलेक्ट्रेेट परिसर में जगह जगह पर धूम्रपान निषेध संबंधी स्टीकर चस्पा किया जाएगा तथा उसका पालन कराया जाएगा ताकि कलेक्ट्रेट परिसर पर गंदगी नही फैलने पाए। इसके साथ ही कार्यालयीन कर्मचारियों के अलावा अन्य बाहर का व्यक्ति गुटखा खाकर थूकते पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्मानें की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए ।
स्वास्थ्य शिविर में की गई हीमोग्लोबिन की जांच
उमरिया।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी ने बताया कि शासकीय जनजाति कन्या परिसर, डबरौआ, ब्लॉक करकेली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच कर एनीमिया का प्रबंधन किया गया।
शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता ने किशोरी बालिकाओं को एनीमिया के कारणों एवं बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और एनीमिया मुक्त भारत की शपथ दिलाई। शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों के द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच और प्रबंधन किया गया।
जया सेवा समिति द्वारा निकाली गई नावँकुर सखी हरियाली कलश यात्रा
उमरिया। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार में ग्राम पंचायत चिल्हारी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन
उपस्थिति अतिथियों द्वारा नवांकुर सखियों को 60 पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। नवांकुर सखियों के साथ ढोल बाजे के साथ जयकारों के बीच उत्साह भरे माहौल में यात्रा में सहभागी रह कर सभी का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी , सरपंच अरुणा कोल जी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी , चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति , ब्लाक समन्वयक महेंद्र सिंह, नावँकुर संस्था जया सेवा समिति अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम , परामर्शदाता कल्याण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
उमरिया । प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दुब्बार पाली ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, नोयडा से प्राप्त सूचना के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु पार्श्वं प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है । आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है । उमरिया जिले के मूल निवासी एवं उमरिया जिले में कक्षा 8वीं कक्षा 10वीं में अध्य्यनरत विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर उपलब्ध लिंक अधिक जानकारी प्राप्त कर 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते है । आवेदन से पूर्व प्रास्पेिक्टस मे दिए गए विस्तृत नियम एवं शर्ताे को भली भांति पढ लें । इस संबंध में किसी तरह की जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया के हेल्पपडेस्कब नंबर 7976297013, 9997233171 तथा 9650945312 पर संपर्क किया जा सकता है।
राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले से 8 सदस्यों ने लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ हॉफ और पीसीसीएफ वन्यप्राणी भी मौजूद रहे ।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से पर्यटन और संरक्षण से जुड़े प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय एवं उपसंचालक प्रकाश वर्मा के मार्गदर्शन में, कुल 8 सदस्यीय दल भोपाल भेजा गया जिसमें ऋषि भट्ट (होटल एसोसिएट), दीपा सिंह (गाइड), संजय सिंह (गाइड), सूर्यासी सिंह (नेचुरलिस्ट), अजीत सिंह (नेचुरलिस्ट), रविशेखर पाठक (जिप्सी एसोसिएट), फागुमा बैगा (समिति अध्यक्ष), अशोक सिंह (समिति अध्यक्ष) शामिल है। यह भागीदारी बाघ संरक्षण के प्रति बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रतिबद्धता और पर्यटन तथा स्थानीय समुदायों को इसमें शामिल करने के प्रयासों को दर्शाती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने ग्राम अमड़ी का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही एस चंदेल द्वारा ग्राम अमडी का भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान उनके द्वारा गृह भेंट कर ग्रामवासियों से चर्चा कर दस्त एवं डायरिया के संबंध में रोकथाम पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि दस्त होने कि शिकायत होने पर तत्काल इसकी सूचना ग्राम के आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को दें ताकि त्वरित उपचार प्रक्रिया प्रारंभ हो सके। एएनएम सुनीता कोल ने बताया कि आशा कार्यकर्ता सरस्वती यादव के संज्ञान में आने के उपरांत मोहन बैगा उम्र 32 वर्ष, नाथू बैगा उम्र 76 वर्ष, अरुण बैगा 17 वर्ष को अस्वस्थ पाए जाने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जिनका इलाज जिला चिकित्सालय उमरिया में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न
विश्व बाघ दिवस के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिविल सर्जन डॉ के सी सोनी के निर्देशानुसार ब्लड बैंक आफीसर डॉ मुकुल तिवारी के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया गया ।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ सहाय ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। आपके व्दारा किए गए रक्तदान से किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि समय समय पर सभी को रक्तदान करते रहना चाहिए । रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता है। डॉ मुकुल तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों को रक्तदान का व्यापक महत्व बताते हुए रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया रक्तदान हेतु 25 रक्तदाताओं का पंजीयन किया गया एवं 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।
बाघ शिकार मामले में दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाईगर रिजर्व ने बताया कि वन विभाग ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया जिले के रोहनिया गाँव के दो व्यक्तियों, दशरथ बैगा पुत्र मेहे लाल बैगा, और राम भुवन सिंह पुत्र पंचम सिंह, को बाघ शिकार मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक विस्तृत जांच के बाद की गई, जिसमें एक बाघ के अवैध शिकार का मामला सामने आया, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत एक गंभीर अपराध है।
जांच के दौरान, वन विभाग ने बाघ के शव के अवशेष जब्त किए, जो इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम करेंगे। जब्त किए गए अवशेषों से नमूने लिए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके और पहले जब्त की गई सामग्रियों के साथ उनका संबंध स्थापित किया जा सके।
आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 27, 39, 44, 50, 51 और 52 के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, उमरिया के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के बाद, अदालत ने उन्हें उमरिया जिला जेल में न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जब तक कि आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी
उमरिया । प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दुब्बार पाली ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त सूचना के अनुसार कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 13 अगस्त 2025 कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs/  पर जाकर आवेदन की बढ़ी हुयी अंतिम तिथि तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन से पूर्व पात्रता सम्बन्धी नियमों को भलीभांति पढ़ लें. इस सम्बन्ध में किसी तरह की जानकारी हेतु ज.न.वि. उमरिया के हेल्प डेस्क नंबर 7976297013, 9997233171 तथा 9650945312 पर संपर्क किया जा सकता है।