महाराष्ट्र – GNS NEWS

महाराष्ट्र विधानसभा में जमकर चले लात-घूंसे
मुंबई, 17 जुलाई। महाराष्ट्र विधानसभा सदन आज उस वक्त दंगल का मैदान बन गया जब सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टी एनसीपी, नेशनल कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने एक दूसरे पर जमकर धक्का-मुक्की, लात-घूंसों की बरसात कर दी। इस पूरे मामले की वजह रही भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड के बीच काफी समय से चल रही अनबन, जो आज सियासी उबाल बनकर उफनाता नजर आया।
गौरतलब है कि यह बवाल इन दोनों विधायकों के विधानसभा भवन पर पहंुचते ही शुरू हो गया था, जब गेट पर ही विधायकों ने एक दूसरे पर गालियों की बौछार कर दी। गालियों से भड़की इस आग में घी डालने का काम विधायक समर्थकों ने किया भीड़ बढ़ती गई और आग भड़कती गई। देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की से मार-पीट तक पहुंच गई, और इस बीच तीसरी आंख ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए इस पूरे क्रियाकलाप को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
ज्ञात हो कि इस पूरे विवाद का कारण बीते बुधवार को विधानसभा परिसर में रेड कार्पेट पर चलते हुए जितेन्द्र आव्हाड द्वारा एक महिला के मंगलसूत्र को लेकर टिप्पणी करना बताया जा रहा है। हालाकि टिप्पणी में जितेन्द्र आव्हाड ने किसी का नाम नहीं लिया था। इसके साथ ही आज की घटना पर भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त मामले की जांच जल्द ही होगी।

अब मैं मराठी सीखकर ही अपने धाम लौटूंगा- अविमुक्तेश्वरानंद
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चातुर्मास निवास के लिए मुंबई पहुंचे। मुंबई के हिंदी-मराठी के बवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि वह मुंबई में रहकर मराठी भाषा सीखेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार से उन्होंने मराठी भाषा सीखना शुरू भी कर दिया है। शंकराचार्य ने कहा कि ‘अब मैं मराठी सीखकर मराठी में बातचीत शुरू करूंगा और तब ही अपने धाम लौटूंगा.’।

शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने जानकारी दी है कि आज यानी 13 जुलाई से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मराठी सीखना शुरू किया है। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों से उन्हीं की भाषा में संवाद करना है। शंकराचार्य ने कहा कि मराठी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक पुल है। शंकराचार्य के लिए मुंबई के कोरा केंद्र परिसर में विशेष चातुर्मास आवास की व्यवस्था की गई है। वहां आश्रम कुटी का निर्माण किया गया है। स्वामी जी के प्रवचन, साधना सत्र, दर्शन और शिष्य संवाद के कार्यक्रम अगले दो महीनों तक चलेंगे। मुंबई और आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि मराठी केवल भाषा नहीं है बल्कि स्थानीय संस्कृति और जनमानस के सम्मान का प्रतीक है।

महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थल लाउडस्पीकर मुक्त – देवेन्द्र फडणवीस
मुंबई, 11 जुलाई। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने आज विधानसभा में लाउड स्पीकर हटाए जाने के कठोर निर्णय की सूचना देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के धार्मिक स्थलों से अभी तक 3,367 हटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लाउड स्पीकर नहीं लगाए जाएं। फडणवीस ने बताया कि केवल मुंबई के धार्मिक स्थलों से 1,608 लाउड स्पीकर हटाए जाने का काम बिना किसी झड़प के पूरा किया गया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का उपयोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बैन है। दिन में अधिकतम 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल की सीमा तय की गई है। फडणवीस ने बताया कि पुलिस को नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई धार्मिक स्थल बिना अनुमति लाउडस्पीकर दोबारा लगाता है, तो संबंधित पुलिस थाने का इंचार्ज इसके लिए जिम्मेदार होगा।