NATIONAL – GNS NEWS

DRDO का ड्रोन मिसाइल ULPGM-V3 परीक्षण सफल
नई दिल्ली, 25 जुलाई। भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में ड्रोन से मिसाइल दागने ULPGM-V3 का जो परीक्षण किया पूर्णतः सफल हुआ। इस परीक्षण की सफलता के बाद भारत की सैन्य शक्ति में बढ़ावा दर्ज किया गया। भारत अब अपने दुश्मनों पर ड्रोन से मिसाइल गिराने में सक्षम है। खास बात यह है कि रात हो या दिन मौसम कैसा भी हो यह ड्रोन बिना पायलट के छोड़ी गयी मिसाइल से अचूक निशाना लगाने पूरी तरह तैयार हैं। ज्ञात हो कि ULPGM-V3 मिसाइल को बेंगलुरू की भारतीय स्टार्ट-अप कंपनी न्यूस्पेस रिसर्च टेक्नोलाॅजीस ने तैयार किया है।
गौरतलब है कि डीआरडीओ अब इस मिसाइल को लंबी दूरी और ज्यादा से ज्यादा समय तक उड़ने वाले ड्रोन में लगाने का मन बना चुका है और इसकी तैयारी में भी जुट गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और सभी भारतीय कंपनियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अब भारत स्वयं ऐसी अत्याधुनिक रक्षा तकनीक तैयार कर सकता है, इस सफलता के बाद यह साबित होता है। डीआरडीओ के चेयरमैन समीर वी. कामत ने इस मिसाइल को सेना की जरूरत बताते हुए कहा कि इस सफल परीक्षण से भारतीय सेना को बड़ी ताकत मिलेगी।

बिहार में 7 करोड़ मतदाता- 55 लाख वोटरों के कट सकते हैं नाम
पटना, 23 जुलाई। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं संसद के गलियारों में घमासान वैसे-वैसे तेज होता जा रहा है। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण अभियान में आज जो रिपोर्ट पेश की है उसके तहत 7.17 करोड़ लोगों के गणना फार्म प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही आयोग ने बताया कि मतदाता सूची की सत्यापन प्रक्रिया में अभी तक 20 लाख वोटर मृत पाए गए एवं 28 लाख वोटर ऐसे पाए गए जो अन्य विधानसभा क्षेत्र में जा चुके हैं। इसके साथ ही सात लाख वोटर ऐसे पाए गए जो दो-दो जगह पर मतदाता सूची में शामिल हैं।
चुनाव आयोग का कहना है कि हम हरसंभव प्रयास करने में जुटे हैं जिससे हर एक मततादा तक पहुंचा जा सके। ताकि आगामी 1 अगस्त को जारी होने वाली सूची में कोई मतदाता छूट न जाए। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने बताया कि —

चुनाव आयोग के मुताबिक 98.01% मतदाताओं को कवर किया जा चुका है।
इस प्रक्रिया में 20 लाख मृत मतदाताओं के नाम चिह्नित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, 28 लाख मतदाताओं के नाम पाए गए जो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं।
7 लाख मतदाताओं के वोट एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
1 लाख मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
15 लाख मतदाताओं के फॉर्म अभी तक वापस प्राप्त नहीं हुए हैं।
कुल 7.17 करोड़ मतदाताओं (90.89%) के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें डिजिटाइज्ड किया जा चुका है।

आयकर छूट मामले में कांग्रेस पार्टी की अपील खारिज
नई दिल्ली, 22 जुलाई। कांग्रेस पार्टी को दान में मिले 199 करोड़ रूपए पर आयकर में छूट मामले की अपील को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण आईटीएटी ने खारिज करते हुए कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2017-18 की दाखिल आयकर में यह हवाला देते हुए छूट की मांग की थी कि राजनीतिक पार्टियों को मिली दान की राशि को टैक्स-फ्री किया जाए। जिसे इंकम टैक्स विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 13ए के तहत पार्टी को मिले 199 करोड़ रूपए को टैक्स से छूट के दावे को शून्य घोषित कर दिया। अस्सेसिंग अधिकारी को जांच के दौरान पता चला कि पार्टी ने 14.49 लाख रूपए नकद दान स्वरूप स्वीकार किए जिनमें से अनेक प्राप्तियां डोनेशन कानून के तहत प्रति दानदाता 2000 रूपए की निर्धारित रकम से ज्यादा थी।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने 197.43 करोड़ रूपए के व्यय के मुकाबले 199.15 करोड़ रूपए की कुल प्राप्तियां बतायीं, जिससे 1.71 करोड़ रूपए शेष बचा, लेकिन 6 जुलाई 2021 के मूल्यांकन आदेश ने छूट को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप पूरी राशि योग्य हो गई। आयकर आयुक्त ने 28 मार्च 2023 को इस फैसले को बरकरार रखा, जिसके बाद कांग्रेस ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील दाखिल की, जहां 2024 में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने अंतरिम राहत देने से इंकार करते हुए कांग्रेस पार्टी की अपील खारिज कर दी। जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को दान में मिले 199 करोड़ रूपए की राशि पर टैक्स देना होगा।

सीएम योगी बोले कांवड़ियों को आतंकी कहना गलत
वाराणसी, 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में बिरसा मुंड संगोष्ठी’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम जुलूस पर चर्चा करते हुए कहा कि आस्था का प्रतीक मानी जाने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल कांवड़ि़यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कांवड़ियों को आतंकवादी कहने वाली टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह आस्था का अपमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सावन का पवित्र महीना चल रहा है, कांवड़ यात्रा प्रारंभ है, जिसमें श्रमिक, व्यापारी, छोटे-बड़े सभी समान रूप से यात्रा में शामिल होते हैं। इस दौरान कांवड़ियों के खिलाफ भ्रामक प्रचार और मीडिया ट्रायल निंदनीय है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का अपमान है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने जौनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन ने ताजिया की उचाई तय की थी, क्योंकि लोगों की मांग थी की रास्ते में आने वाले तार और पेड़ काटे जाएं। लेकिन एक दिन के लिए बिजली नहीं काटी जा सकती और पेड़ नहीं काटे जा सकते। बावजूद इसके कुछ लोगों ने नियमों की अवहेलना की और हादसा हो गया।

पश्चिम बंगाल- दुर्गापुर से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद
दुर्गापुर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां सबसे पहले पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने रोड शो के बाद बिहार को बड़ी सौगात दी। इसके बाद पीएम मोदी ने मोतिहारी में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बिहार आने से पहले कहा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में चुनावी शंखनाद की तैयारी कर चुकीं हैं। इस दिन तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस कार्यक्रम मनाती आ रही है। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के इस सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम में ममता बैनर्जी चुनावी शंखनाद का मन बना चुकीं हैं, लेकिन बीजेपी ने राजनीति की बिसात बिछाते हुए इस बात ममता बैनर्जी से पहले पश्चिम बंगाल में चुनावी उद्वघोष देने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते आज प्रधानमंत्री मोदी दुर्गापुर में रैली के लिए पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा में जमकर चले लात-घूंसे
मुंबई, 17 जुलाई। महाराष्ट्र विधानसभा सदन आज उस वक्त दंगल का मैदान बन गया जब सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टी एनसीपी, नेशनल कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने एक दूसरे पर जमकर धक्का-मुक्की, लात-घूंसों की बरसात कर दी। इस पूरे मामले की वजह रही भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड के बीच काफी समय से चल रही अनबन, जो आज सियासी उबाल बनकर उफनाता नजर आया।
गौरतलब है कि यह बवाल इन दोनों विधायकों के विधानसभा भवन पर पहंुचते ही शुरू हो गया था, जब गेट पर ही विधायकों ने एक दूसरे पर गालियों की बौछार कर दी। गालियों से भड़की इस आग में घी डालने का काम विधायक समर्थकों ने किया भीड़ बढ़ती गई और आग भड़कती गई। देखते ही देखते बात धक्का-मुक्की से मार-पीट तक पहुंच गई, और इस बीच तीसरी आंख ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए इस पूरे क्रियाकलाप को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
ज्ञात हो कि इस पूरे विवाद का कारण बीते बुधवार को विधानसभा परिसर में रेड कार्पेट पर चलते हुए जितेन्द्र आव्हाड द्वारा एक महिला के मंगलसूत्र को लेकर टिप्पणी करना बताया जा रहा है। हालाकि टिप्पणी में जितेन्द्र आव्हाड ने किसी का नाम नहीं लिया था। इसके साथ ही आज की घटना पर भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से कार्रवाई की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि उक्त मामले की जांच जल्द ही होगी।

मानसून सत्र में पहला मुद्दा पहलगाम होगा
संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी की संसदीय रणनीतिक समिति की बैठक में फैसला हुआ कि पहला मुद्दा पहलगाम होगा  सूत्रों के मुताबिक, संसद के आगामी सत्र में बाकी विपक्षी दलों को साथ रखने की मंशा से सोनिया गांधी ने साफ किया कि पहलगाम के मुद्दे पर पूरे विपक्ष ने संसद के विशेष सत्र की मांग की थी, जिसे सरकार ने नहीं माना. इसलिए संसद में सबसे पहले इसी मुद्दे को उठाया जाना चाहिए. पार्टी ने इस मुद्दे को चार पहलुओं में बांटकर सरकार पर हमलावर होने की तैयारी की है

बिहार चुनाव पर कांग्रेस की बैठक – पप्पू यादव हुए शामिल
नई दिल्ली, 14 जुलाई। साल-2025 के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल अभी से तेज होती नजर आ रही है। इसी तारतम्य में आज कांग्रेस की एक अहम बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी से मुलाकात कर राजनीतिक विचार-विमर्श किया। बैठक में खास बात यह कि पहली बार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शामिल नजर आए। बैठक में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

अब मैं मराठी सीखकर ही अपने धाम लौटूंगा- अविमुक्तेश्वरानंद
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद चातुर्मास निवास के लिए मुंबई पहुंचे। मुंबई के हिंदी-मराठी के बवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि वह मुंबई में रहकर मराठी भाषा सीखेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार से उन्होंने मराठी भाषा सीखना शुरू भी कर दिया है। शंकराचार्य ने कहा कि ‘अब मैं मराठी सीखकर मराठी में बातचीत शुरू करूंगा और तब ही अपने धाम लौटूंगा.’।

शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने जानकारी दी है कि आज यानी 13 जुलाई से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मराठी सीखना शुरू किया है। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों से उन्हीं की भाषा में संवाद करना है। शंकराचार्य ने कहा कि मराठी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक पुल है। शंकराचार्य के लिए मुंबई के कोरा केंद्र परिसर में विशेष चातुर्मास आवास की व्यवस्था की गई है। वहां आश्रम कुटी का निर्माण किया गया है। स्वामी जी के प्रवचन, साधना सत्र, दर्शन और शिष्य संवाद के कार्यक्रम अगले दो महीनों तक चलेंगे। मुंबई और आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि मराठी केवल भाषा नहीं है बल्कि स्थानीय संस्कृति और जनमानस के सम्मान का प्रतीक है।

राम भक्तों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए- सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 13 जुलाई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला के आयोजन में होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आयोजकों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से समस्या के हल निकालने का भरोसा दिलाया है। शनिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा के साथ अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीएम ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने पर सहमति व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि रामलीला का आयोजन भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का माध्यम है। यह आयोजन धर्म और कर्तव्य का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यही उद्देश्य है कि रामलीला के आयोजन में राम भक्तों और शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो। सरकार की ओर से जिस तरह कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं हैं ठीक वैसे ही रामलीला आयोजन की तैयारियां हों इस हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में शामिल सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और रामलीला में शामिल होने निमंत्रण प्रेषित किया।