देश की राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (NABU) और विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अभियोजक कार्यालय (SAPO) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के खिलाफ कुछ ऐसे सबूत जुटाए हैं। जिससे जेलेंस्की जांच एजेंसियों की रडार में हैं। एजेंसियों ने जेलेंस्की के उस फ्लैट से उनके सहयेागी तिमुर मिंडिच की बातचीत का टेप रिकॉर्ड किया है, जिसमें पांच साल पहले जेलेंस्की ने अपना जन्मदिन मनाया था। मिंडिच एक बिजनेसमैन हैं और क्वार्टल 95 के सह मालिक हैं। जिसकी स्थापना जेलेंस्की ने राष्ट्रपति बनने से पहले की थी।
गौरतलब है कि यूक्रेनी मीडिया प्रावदा के मुताबिक एनएबीयू और एसएपीओ के कर्मचारियों ने टेप के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना ये जा रहा है कि इस रिकॉर्डिंग में राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद भी शामिल हो सकते हैं। यह टेप उसी फ्लैट में रिकॉर्ड किया गया था। प्रावदा की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि एनएबीयू और एसएपीओ मिंडिच के खिलाफ एक नोटिस की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसियों के खिलाफ राष्ट्रपति के प्रतिरोध को भी इस मामले से जोड़ा जा रहा है जो इसी सप्ताह की शुरुआत में हुआ था।























































































































































































































































