इंडोनेशिया में 280 से ज्यादा यात्री सवार एक जहाज में भीषण आग लग गई। भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी। केएम बार्सिलोना वीए नामक जहाज में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। जहाज उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनादो की ओर जा रहा था, जो प्रांत के द्वीपीय जिले तलौद से आ रहा था, तभी तालिसे के निकट उसमें आग लग गई।

जहाज पर 280 से ज्यादा लोग सवार थे। आग लगने के बाद घबराए हुए यात्री, आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखे गए। जहाज में कई बच्चे भी सवार थे। इंडोनेशियाई खोज और बचाव दल ने बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। फुटेज में नाव पर सवार लोगों जान बचाने के लिए समुद्र में कूदते दिखाया गया है, जिनमें से अधिकांश ने लाइफ सेफ्टी जैकेट पहन रखी है, लेकिन कुछ ने नहीं पहनी थी। कई यात्री बिना जैकेट के ही समुद्र में कूद गए हैं।