गोण्डा । जिले की वजीरगंज पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो शातिर चोरों समेत चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखे तीन मोटर पंप बरामद किया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि,क्षेत्र में कई जगह से मोटर पंप और अन्य चोरी की शिकायतें पुलिस को मिलीं थीं ,जिनके क्रम में वजीरगंज पुलिस चोरों की तलाश में थी।जिन्हें शनिवार को उप निरीक्षक कैलाशनाथ व रामधारी दिनकर और उनकी टीम ने शातिर चोरों को थानाक्षेत्र के तुर्काडीहा से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार चोरों धर्मापुर महादेवा निवासी पंकज सिंह व शिवम सिंह की निशानदेही पर गांव बन्दरहा के राजकीय नलकूप के पास झाड़ियों में छिपा कर रखे गए दो भिन्न-भिन्न जगहों से चोरी कर लाए गए दो मोटर पम्पों को बरामद किया गया। वहीं तीसरे सुरेश सिंह निवासी को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी के खरीदे गए मोटर पंप को बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, तीनों अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।