
आपरेशन सिंदूर पर मोदी को घेरा,कहा अमेरिका के कहने पर किया संघर्ष विराम, घटाया देश और सेना का मान
गोण्डा । सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन पहुँचे प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के अवध जोन के कोआर्डीनेटर नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि,2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि,जबतक कांग्रेस की सरकार रही तबतक प्रदेश में व देश गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही,हिंदू को खून की जरूरत थी तो मुसलमान ने दी,मुसलमान को हिंदू ने दी,लेकिन अब सिर्फ नफरत फैला रही है सरकार, हर जगह हिंदू-मुस्लिम किसी भी चैनल की डिबेट देखो तो वहाँ हिंदू-मुस्लिम की ही बात की जा रही है। शिक्षा ,बेरोजगारी विकास पर कोई चर्चा नहीं की जा रही।
उन्होंने सेना को राजनीति में घसीटने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आपरेशन सिंदूर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुये कहा कि,यह उनकी नाकामी है और देश को और सेना को अपमानित करने का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इशारे पर एकतरफा युद्ध विराम कर दुनिया में भारत को झुकाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि,1971 में इंदिरा जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने नहीं झुकी थी और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे।
पूर्व मंत्री ने प्रदेश में आराजक स्थित बताते हुये कहा कि,यहाँ नाबालिग रेप पीड़िता को रातों-रात जला दिया जाता है,हाथरस और रामपुर में क्या हुआ है,इस सरकार में बहन-बेटियाँ इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। बिजली की समस्या व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है इस योगी और ऊर्जा मंत्री को स्तीफा दे देना चाहिये। पिछले तीस वर्षों में प्रदेश में शुशासन वाली सरकार मानी जाने वाली बसपा सरकार जिसमें वे खुद रहे तथा उनकी बड़ी भूमिका के सवाल को टालते हुये कहा कि,हर सरकार में कुछ खूबियाँ और कुछ कमियाँ होती हैं,इसी के साथ हंसते हुये श कहा कि,मै उसे सही मायने में पत्रकार मानता हूँ जो अपनी बात हमारे मुंह में डालकर कहलवा ले,सर मै ऐसे मीडिया कर्मियों को प्रणाम करता हूँ। इस दौरान गोण्डा प्रभारी ,अवध जोन कोआर्डीनेटर व पूर्व विधायक नीता गौतम,अभिषेक तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।





























































































