
गोण्डा।जिले के नवाबगंज में एक गर्भवती महिला से मातृ वंदन योजना के तहत् लाभ दिलाने के नाम पर ओटीपी पूंछ कर साइबर ठगों ने खाते से 36 हजार रुपए उड़ाए। पीड़िता ने थाने पर दी तहरीर।
थाना क्षेत्र के नगवा गांव के बाबा ज्ञानदास पुरवा निवासी ध्यांसी देवी ने बताया कि उसकी जेठानी रेनू देवी गर्भवती है।बुधवार की दोपहर में करीब दो बजे उसके मोबाइल नंबर पर क्षेत्र की आशा बहू कविता प्रकाश का फोन आया कि आपसे डाक्टर साहब बात करना चाहते हैं।उनका फोन आने पर बात कर लीजिएगा। कुछ देर के बाद उसके मोबाइल पर एक युवक का व्हाट्स एप काल आया जिसने अपने आपको डाक्टर बताया,और उसने मातृ वंदन योजना के तहत् उसके जेठानी को सरकार से पैसा दिलाने के लिए उसके फार्म को पूरा करने के लिए ओटीपी पूंछा जिसे बताते ही उसके खाते से 36 हजार रुपए कटने का मैसेज आया।आशा बहू कविता प्रकाश ने बताया कि फोन पहले उस युवक ने उसके पास में फोन कर अपने आपको लखनऊ से डाक्टर होने की बात कही। उसने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं का नाम बता कर बात कराने के लिए कहा। आशा बहू ने बताया कि एक गर्भवती महिला से कांफ्रेंस से बता करा था। उसने बाद में बात करने की बात कह कर फोन काट दिया। उसके बाद उन्होंने किसी महिला से बात नहीं कराया।थानाधयक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।





























































































