
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत ओझा पुरवा-चंदापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गये। इस हादसे मे बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आसपास के ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिये नवाबगंज सीएचसी पहुँचाया गया ,जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अयोध्या रेफर कर दिया गया।
यह हादसा सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है। नवाबगंज थानाक्षेत्र के सुभागपुर निवासी महेन्द्र पुत्र रामकुमार (24),आदित्य कुमार पुत्र संजय कुमार (25)एक अन्य युवक के साथ अपनी बाइक से कोंडर की ओर से लौटते हुये अपने घर जा रहे थे।जैसे ही तीनो चंदापुर-ओझा पुरवा मोड़ पर पहुँचे,तभी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे विद्युत पोल से टकरा गये थे। इस हादसे में महेन्द्र और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि,दोनो घायलों का इलाज चल रहा है।





























































































