
सूचना पर एएसपी पश्चिमी समेत पुलिस आरपीएफ व एसओजी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुँची,तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है शव
गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत किशुनदास पुर के पास रेलवे ट्रैक 12 बी के बगल झाड़ियों में पेड़ से लटकता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे की मैन ने इसकी सूचना अपने पी.डब्लू.आई को दिया जिनकी सूचना पर नवाबगंज और वजीरगंज थानो की पुलिस के साथ आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा उनकी सूचना पर फॉरेंसिक व एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है।
कयास यह लगाया जा रहा है कि,संभवतः युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की होगी पर कोई इस तरह कंटीली झाड़ियों में घुसकर फाँसी क्यों लगायेगा यह बड़ा सवाल है।युवक का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
बहरहाल पुलिस ने शव को पेड़ से जेसीबी द्वारा उतारकर उस पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
इस संबंध में आरपीएफ शिवदयाल गंज कटरा में तैनात एस आई एस.पी.चौबे ने बताया कि,शव की बदबू से वहाँ तैनात कीमैन ने जाकर देखा तो युवक का शव लटक रहा था जिसकी सूचना उसने अपने पी.डब्लू.आई. को दिया जिसने आरपीएफ को सूचना दी उसके बाद वहाँ से उनके द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
बहरहाल इस संबंध में थानाध्यक्ष नवाबगंज का कहना है कि,युवक की पहचान नहीं हुई है और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।





























































































