
मृतकों में दो सगे भाई भी थे,गाँव में मचा कोहराम, मौके पर पहुँची पुलिस ने ,शव को कब्जे में लिया
गोण्डा।जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत प्रसिया गाँव में हाइटेंशन करंट के अर्थिंग क्लैम्प में करंट के उतरने से फेसिंग में फैले करंट की चपेट में आकर खेत में धान की रोपाई कर रहे एक सत्रह वर्षीय किशोर समेत तीन की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रसिया गाँव के रहने वाले सत्यनारायण (19) शिवम (17) और रवि (21)खेत में ट्रैक्टर से धान की रोपाई कर रहे थे ,इस दौरान खेत के बगल बड़ी ट्यूबवेल के पास हाईटेंशन पोल की अर्थिंग के लिये जमीन पर लगे क्लेम्प में करंट उतरकर खेत की फेंसिंग वाले तार में करंट फैल गया,जिसके चपेट मे धान की रोपाई में लगा ट्रैक्टर आ गया।इस हादसे में तीनो की गंभीर रूप से झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे के बाद पूरे गाँव में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ तरबगंज समेत वजीरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर अन्य कार्यवाही कर रही है।





























































































