ऊँचे रसूख के आगे बोलने से बचते हैं उच्चाधिकारी

गोण्डा । जिले के वजीरगंज ब्लॉक में वर्षों से तैनात लेखाकार का तीन माह पूर्व स्थानांतरण के बावजूद वह ब्लॉक में जमा हुआ है। रसूख ऐसा कि,डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों के आदेश को रद्दी में डाल दिया है।बता दें कि, तीन वर्ष से तैनात लेखाकार अरविंद कुमार गुप्ता का स्थानांतरण 28 फरवरी 2025 को छपिया हुआ था व उनके स्थान पर नवाबगंज से नीरज श्रीवास्तव को लेखाकार के पद पर भेजा गया है।
दोबारा 13 जून को अरविंद कुमार गुप्ता का स्थानांतरण मनकापुर हो गया है।बावजूद रसूख के बल पर वह आज भी वह ब्लॉक में कार्य कर रहा है,जबकि नीरज श्रीवास्तव स्थानांतरण के बावजूद मौजूद हैं। परंतु उनका चार्ज नहीं दिया जा रहा है। लोगों की माने तो लेखाकार कमीशन के मोह में वजीरगंज नहीं छोड़ पा रहा है। वह वजीरगंज छोड़कर नहीं जाना चाह रहे हैं।
इसी तरह एपीओ अकील अहमद का भी स्थानांतरण हो चुका है और उनके स्थान पर रुपईडीह ब्लॉक से 25 जून को राजेश कुमार सोनी को वजीरगंज भेजा गया। उन्होंने भी कार्यभार तो ग्रहण कर लिया , मगर चार्ज आज तक नहीं मिला है।अब सवाल यह है कि,स्थानांतरण के बाद अन्य जगहों से लोग वजीरगंज पहुंचकर महीनो से अपने पोस्ट को ग्रहण करने के लिये इंतजार कर रहे हैं।
इस संबंध में प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने अभी दोनों लोगों को रिलीव नहीं किया है।