
पिता ने चौकी पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप कहा रविवार को तहरीर देकर जताई थी पुत्र के अपहरण और हत्या की आशंका,नही की कार्रवाई
गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात अंतर्गत सालपुर चौकी क्षेत्र के टिकरिया गाँव में मुकदमें में गवाही न दे पाये इसलिए एक चौदह वर्षीय किशोर की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की और पुलिस को जरूरी निर्देश दिये।
मृतक के परिजनो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि,बच्चे की अपहरण की तहरीर चौकी इंचार्ज को दी थी,पर उन्होंने उसे कहा घर जाओ गाँव आकर जाँच करेंगे।
गोण्डा के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत सालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टिकरिया गाँव निवासी गोविंदा ने बताया कि उसके चौदह वर्षीय पुत्र विशाल की तीन वर्ष पूर्व गाँव के मुकेश व उसके भाईयों ने मारा पीटा था जिसमें 308 का केस चल रहात था। मृतक विशाल की 17 जुलाई को इसी केस में गवाही थी। विशाल गवाही न दे पाये इसलिए लिये शनिवार दोपहर उसका अपहरण कर लिया। जब देर तक घर नहीं लौटा तो हर जगह उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।जिसके बाद वह सालपुर पुलिस चौकी पर गया और चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र देकर अपने पुत्र की अपहरण व हत्या की आशंका जताई ।गोविंदा का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और आरोपियों ने उसके मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।जब उन्हें शव मिला तो उसका पैर घूमा हुआ था और चेहरे पर तेजाब जैसी चीज भी डाली गई थी।
वहीं इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है,तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
इस संबंध में ऐएसपी पूर्वी मनोज रावत ने वताया कि,सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के कतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत सिसई टिकरिया गाँव में करीब एक चौदह वर्षीय बच्चे के शव की गन्ने के खेत में मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।जिसपर वहाँ स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक व डाॅग स्क्वायड टीमें भी मौके पर पहुंची थीं।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है व अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।





























































































