गोण्डा के किसी मदरसे में शिक्षक है मौलवी अब्दुल हमीद

गोण्डा। जनपद के किसी मदरसे में तैनात एक शिक्षक हाफिज अब्दुल हमीद का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि,इस वायरल वीडियो का शाह टाइम्स पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में हाफिज अब्दुल हमीद नग्न होकर वाटसप पर किसी लड़की के साथ वीडियो काल पर है।
जिसमें उसने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि,हाफिज अब्दुल हमीद गोण्डा मुख्यालय के किसी मदरसे में शिक्षक है।
अब सवाल यह है कि,जब शिक्षक अपनी मर्यादा तार-तार करते हुये इस तरह किसी लड़की के साथ वाटसप पर नग्न अवस्था में वीडियो चैट कर रहा है,तो वह बच्चों को क्या शिक्षा देता होगा।
बताया जाता है कि,नवाबगंज के किसी गाँव का रहने वाला यह हाफिज काफी रसूखदार है तथा नौकरी गोण्डा में होने के बावजूद यह जिले के वजीरगंज में रहता है तथा यहाँ झाड़फूंक समेत अन्य गतिविधियों में संलिप्त है।
बहरहाल शिक्षक के इस वायरल वीडियो के संबंध में जब उच्चाधिकारियों से संपर्क का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।मामला गंभीर है अब देखना यह है कि,उसपर विभागीय अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।फिलहाल इलाके में लोग चटखारे लेकर इस पर चर्चा कर रहे हैं।