नई दिल्ली, 15 जुलाई। राष्ट्रीय भारत सेवक समाज (1952 में भारत सरकार द्वारा स्थापित एक सार्वजनिक सेवा संस्था) के अंतर्गत कार्यरत नागरिक इकाई पीपुल फोरम ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपनी राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व टीम में प्रमुख नई नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की है।यह घोषणा फोरम की पूर्व राष्ट्रीय और राज्य समितियों को भंग करने के कुछ ही दिनों बाद आई है। यह पुनर्गठन पूरे देश में संगठनात्मक कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने और जमीनी स्तर पर भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. मणिमोझियान ने बताया “हम चाहते हैं कि यह मंच देश के कोने-कोने में सक्रिय हो, और इन नई नियुक्तियों के ज़रिए हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा मकसद पारदर्शी और समावेशी नेतृत्व तैयार करना है, जो लोगों से जुड़ा हो और ज़मीनी बदलाव लाए।

”राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने कहा “पुनर्गठन के ज़रिए हम संगठन को नए ऊर्जा और उद्देश्य के साथ खड़ा कर रहे हैं। हमारा फोकस रोजगार, कंप्यूटर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम के खिलाफ अभियान और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर है। हम लोगों से जुड़ना चाहते हैं, उनके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।”