
सड़क पर गड्ढों और बदहाल आवागमन के विरुद्ध कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन,चक्का जाम कर दिया ज्ञापन
गोण्डा। जिले के खोड़ारे क्षेत्र अंतर्गत गिन्नी नगर और अल्लीपुर बाजार में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और बदहाल आवागमन के विरुद्ध कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया।इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है।
प्रदेश सचिव ने अपने ज्ञापन में सड़कों पर बड़े – बड़े गड्ढे और भारी जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में हो रही समस्या को लेकर सैकड़ो की तादात में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव ने जर्जर व बड़े-बड़े गड्ढे युक्त व टूटी हुई गिन्नी नगर, चंपानगर, अल्लीपुर बाजार, अडवा घाट मार्ग सड़कों अल्लीपुर बाजार में उक्त सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम कर जिलाधिकारी को संबोधित नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि,यदि 7 दिनों के अंदर शासन या प्रशासन द्वारा या संबंधित विभाग द्वारा सड़के दुरुस्त नहीं करायी गयीं तो पुनः वह लोग उग्र धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगे जिसकी जिम्मेदारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।





























































































