उमरिया – प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने ग्राम पंचायत नलवा जिला उज्जैंन से 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1543.16 करोड़ रूपये अंतरित किए। जिले की एक लाख 9629 बहनों के खाते में राशि अंतरित हुई । कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय उमरिया स्थित एनआईसी कक्ष में देखा एवं सुना गया । इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा लाडली बहने उपस्थित रही ।