कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने केन्द्रीय विद्यालय उमरिया के निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चो एवं स्टाफ के साथ परिसर में पौधरोपण किया । उन्होेने कहा कि पर्यावरण का अर्थ उस प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीव और निर्जीव तत्व पर्यावरण का हिस्सा है, जैसे हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु। पर्यावरण संतुलित रहे , इसके लिए हमें पौध रोपण करना होगा। हरे भरे पेडो की कटाई बंद करनी होगी । पौधरोपण करने के साथ ही उसकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लें । पेड़ से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है इसके साथ ही फल एवं फूल प्राप्त होते है।पौधरोपण करनें से पर्यावरण का संतुलन भी बना रहता है । इसलिए आवश्यक है कि सभी को पौधरोपण करना चाहिए ।

इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा श्री मार्काे, प्राचार्य, विष्णु भारती, ठेकेदार सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।