उमरिया । नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या के मार्गदर्शन पर एसडीओपी डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह एवं कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मारवी की उपस्थिति में साई पैरामेडिकल कॉलेज उमरिया में नशे से दूरी है जरूरी जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर छात्र छात्राएं को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए।सभी ने नशा न करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
एसडीओपी डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से चर्चा की एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव,बचाव के उपाय और सहायता प्राप्त करने के साधनों की जानकारी दी गई तथा स्टॉफ को भी नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।उन्हें नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बताया कि, नशा न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिये इससे हमेशा दूर रहें व अपने परिजन व दोस्तों को भी इससे बचकर रहने के लिये प्रेरित करें, साथ ही कहा कि, इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के पुलिस के प्रयासों में सहभागी बने।
कोतवाली टीआई मदनलाल मरावी ने छात्र छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।नशा करने वाले व्यक्ति के साथ इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इस अभियान के दौरान लोगों को नशा छुड़ाने के साथ युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने कहा कि नशा अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी।हस्ताक्षर अभियान के दौरान राहुल सिंह,कॉलेज प्राचार्य डॉ.वी.के त्रिपाठी, शिक्षक रामप्रकाश शुक्ला, प्रवीन सूर्यवंशी, श्वेता ठाकुर, दीटित तिवारी, नैनसी उपाध्याय, अजय रजक, अनुज केवट कॉलेज के छात्र छात्राएं व सभी उपस्थित रहे।




















































































