उमरिया – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल ने बताया कि उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई 2025 को पीएम एक्सीलेंस महाविद्यालय रणविजय प्रताप सिंह उमरिया में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य स्तर से प्रशिक्षित प्रशिक्षक एवं परामर्शदाता नर्सिंग अधिकारी के माध्यम से जागरूकता सत्र एवं स्क्रीनिंग किया जाएगा । प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय द्वारा शिविर में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उपस्थित करने के निर्देश जितेंद्र कुमार नोडल अधिकारी उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम को दिए है ।