उमरिया- कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए । सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नही रहे । समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री निवास से प्राप्त आवेदनों, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनो तथा जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों, फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें।उन्होने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की जाए तथा उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
जर्जर भवन में कक्षाएं संचालित नही करने के निर्देश
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी से कहा है कि वर्तमान समय में वर्षा कि स्थिति को देखते हुए जिले की ऐसी स्कूल जो जर्जर हालत में है, वहां पर किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नही की जाए।
आउटसोर्स भर्तियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें
कलेक्टर धारणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि आउटसोर्स भर्तियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा रोजगार मेले के तहत भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करें।जिससे सभी पात्र हितग्राहियों को समान अवसर प्राप्त हो सके।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह,डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले , हरनीत कौर कलसी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।




















































































