दमोह, 22 जुलाई। आज बहुत ही खुशी का दिन है कि दमोह जिले को पेपरलेस मतदान के लिए चुना गया और यह हमारे जिले का ही नहीं, पूरे प्रदेश का पहला पेपरलेस मतदान है, जिसमें इंटरनेट का कोई उपयोग नहीं हो रहा है और सारा कुछ सॉफ्टवेयर बेस्ड है और मुझे देख करके बहुत खुशी हुई, यहाँ पर व्यवस्थाएँ काफी अच्छी की गई, एस.डी.एम राकेश सिंह मरकाम रिटर्निंग अधिकारी है और हमारे सीईओ जनपद पंचायत, एस.डी.ओ.पी पुलिस और सारे अधिकारी, कर्मचारियों की यह मेहनत का परिणाम है कि निर्वाचन बहुत अच्छे तरीके से हुआ।

मैंने एजेंटों और मतदाता से बात की उन्होनें बताया कि सभी लोगो को एक नया और बढ़िया अनुभव यह मतदान दे रहा हैं और इसमें जो साइकिल है वह भी कम हुआ है पहले लगभग 01 से 1.25 मिनट पूरी प्रक्रिया में लगता था। अब 45 से 50 सेकंड में पूरी प्रक्रिया खत्म हो रही है तो यह बहुत अच्छा बदलाव है। हटा की पूरी टीम को बधाई देता हूँ, हमारे डिस्ट्रिक्ट के ई- गवर्नेंस मैनेजर ने आई.टी की टीम जुटाने में बहुत मेहनत की है, यहाँ पर राज्य निर्वाचन आयोग की टीम आई हुई है, वह भी धन्यवाद के पात्र है वह लगातार मॉनीटरिंग का कार्य रहे है,  लोगो को नया और सुखद अनुभव मिल रहा है।