जबलपुर, 25 जुलाई। कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आईएफएमआईएस आईडी एवं पासवर्ड के उपयोग में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुश्री विनायिका लकरा ने मध्यप्रदेश कोषालय संहिता में देयकों के प्रस्तुतीकरण एवं अन्य के संबंध में आहरण एवं संवितराण अधिकारियों के लिए वर्णित दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने वित्तीय संहिता में प्रदत्त अधिकारों, ईजीपीएफ, ई-डीपीएफ प्रक्रिया, फेल्ड चालान के पुनर्भुगतान प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी व कोषालयीन अमला उपस्थित था।

 प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र में कलेक्टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि आज का प्रशिक्षण समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी के लिए अनिवार्य एवं उपयोगी है। प्रशिक्षण में परिचर्चा के विषयों का अनुसरण कर अपने पदीय कार्य दायित्वों का अच्छे से निवर्हन एवं वित्तीय अनियमितताओं से बचे जाने में उपयोगी होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अगले चरण में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, सुश्री विनायिका लकरा द्वारा आईएफएमआईएस आईडी एवं पासवर्ड का स्वयं उपयोग किया जाना एवं समय-समय पर पासवर्ड परिवर्तित किया जाना आहरण अधिकारी के दायित्व के बारे में बताया। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश कोषालय संहिता व वित्त संहिता में वर्णित आहरण अधिकारी के लिए जो दिशा-निर्देश हैं उनका पालन भी करना अनिवार्य है।

 इस दौरान कहा गया कि प्रत्येक आहरण अधिकारी स्वयं के परिवार विवरण व नॉमिनेशन का अवलोकन स्वयं करते हुए अपने कार्यालय के अधीनस्थो को भी उक्त विवरण आईएफएमआईएस के ईएसएस माडयूल में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। ई-जीपीएफ प्रक्रिया अपने प्रारंभिक चरणों पर है अतः समस्त आहरण अधिकारी जीपीएफ अंतिम आहरण के प्रस्ताव ई-जीपीएफ प्रक्रिया से ही प्रस्तावित करे।

 कोषालय में प्रस्तुत किये जाने वाले देयकों में संलग्न किये जाने वाले अनिवार्य दस्तावेजों व विवरण जैसे-स्वीकृति आदेश, भुगतान आदेश, आदेश में अंकों व शब्दों में भुगतान राशि व राशि प्राप्त करने वालों का विवरण, सही व पूर्ण लेखा शीर्ष, राशि की उपयोगिता आदि के वर्णित किये जाने की उपयोगिता पर चर्चा की गई।

 प्रशिक्षण के अगले चरण में श्री राजेश कुमार गुप्ता सिस्टम मैनेजर द्वारा आईएफएमआईएस के उपयोग के लिए स्वान, व्हीपीएन कनेक्शन की कनेक्टिविटी, आईएफएमआईएस ई-मेल को एक्टिव कर उक्त का उपयोग किये जाने, आईएफएमआईएस हेल्प डेक्स में शिकायत दर्ज की जाने की प्रक्रिया, ई-मुद्रा, ई-साइन आदि की प्रक्रिया से अवगत कराया।