डी एच ई डब्ल्यू एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में नामांकन अभियान के अंतर्गत योजना की जानकारी दी गई एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत अखड़ार एवं वार्ड 4/5 उमरिया की समस्त महिलाओं को 181,1098,112, वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह निषेध, लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना आदि की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराया गया। साथ ही नशे से दूरी है जरूरी अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।