उमरिया।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वा0 अधिकारी ने बताया कि शासकीय जनजाति कन्या परिसर, डबरौआ, ब्लॉक करकेली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच कर एनीमिया का प्रबंधन किया गया।

शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता ने किशोरी बालिकाओं को एनीमिया के कारणों एवं बचाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और एनीमिया मुक्त भारत की शपथ दिलाई। शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों के द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच और प्रबंधन किया गया।