प्राचार्य प्रशिक्षण शाला रीवा ने बताया कि लेखा प्रशिक्षण का नियमित सत्र 1 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा । आवेदन 24 जुलाई तक कार्यालय प्राचार्य लेखा प्रशिक्षण शाला रीवा में स्वीकार किए जाऐगे । अर्ध्दशासकीय विभाग के प्रशिक्षणार्थियों को दो हजार रूपये का चलान संबंधित शीर्ष में जमाकर आवेदन पत्र के साथ कार्यालय में जमा करना होगा। प्रशिक्षण में वही लिपिक वर्गीय कर्मचारी शामिल हो सकेगे जिनकी सेवा नियमित रूप से एक वर्ष या उससे अधिक हो । लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश एवं परीक्षा तथा अग्रिम वेतन वृध्दि के संबंध मे शासन व्दारा समय समय पर जारी नियम, निर्देश मान्य होगे ।