उमरिया – अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 6.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ में 9.8 मिमी, चंदिया में 29.1, करकेली में 7.9 मिमी वर्षा शामिल है । जिले में 1 जून से लेकर आज दिनांक तक 593.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ मे 546.7 मिमी, मानपुर में 596.4 मिमी, पाली मे 532.1 मिमी, नौरोजाबाद में 513 मिमी, चंदिया में 726.5, करकेली में 512.1 मिमी, बिलासपुर में 719.2 मिमी वर्षा शामिल है । जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 145.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें बांधवगढ मे 217.1 मिमी, मानपुर में 170.6 मिमी, पाली मे 135.4 मिमी, नौरोजाबाद में 139.3 मिमी, चंदिया में 147.8, करकेली में 120.3 मिमी, बिलासपुर में 100 मिमी वर्षा शामिल है ।