मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल के निर्देशन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी के मार्गदर्शन में टी.बी. मुक्त पंचायत अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोरईया अंतर्गत ग्राम गिंजरी विकासखंड पाली में 100 दिवसीय निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित समस्त व्यक्तियों में से लगभग 70 लोगों की टी.बी. की स्क्रीनिंग व एक्स रे जांच की गई जिसमें 05 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। जिनका ट्रीटमेंट दिनेश सिंह धुर्वे एसटीएस पाली द्वारा चालू किया गया। उपस्थित लोगों को टी.बी. के प्रति सामाजिक जागरूकता लाने हेतु निक्षय शपथ दिलाई गयी। शिविर में डीपीसी शारदा प्रसाद गुप्ता, एसटीएस दिनेश सिंह धुर्वे, शिवानी महरा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गोरईया, संस्था पीपीएसए दिव्य ज्योति, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।