उमरिया। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार में ग्राम पंचायत चिल्हारी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ आयोजन
पर्यावरण संरक्षण में मातृशक्ति की सतत और सक्रिय भागीदारी एवं नारी शक्ति के माध्यम से स्वैाच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण करना है।अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति को नवांकुर संस्थाओं द्वारा बीज रोपित पौधे उपहार में देकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर्व पर तैयार पौधों को भाई के रूप में राखी बांधकर महिलाएं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगी।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता की प्रतिमा के समक्ष धूपदीप प्रज्वलन, पुष्पा समर्पण उपरांत कन्याओं का पूजन कर किया गया।
उपस्थिति अतिथियों द्वारा नवांकुर सखियों को 60 पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। नवांकुर सखियों के साथ ढोल बाजे के साथ जयकारों के बीच उत्साह भरे माहौल में यात्रा में सहभागी रह कर सभी का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी , सरपंच अरुणा कोल जी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी , चौकी प्रभारी शिवनाथ प्रजापति , ब्लाक समन्वयक महेंद्र सिंह, नावँकुर संस्था जया सेवा समिति अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम , परामर्शदाता कल्याण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।




















































































