वर्तमान समय में बरसात को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डा के सी सोनी ने अस्पताल की रसोई का निरीक्षण किया एवं वहां पर बन रहे भोजन का स्वाद चखकर भोजन की गुणवत्ता परखी । उन्होने कहा कि मरीजों को पौष्टिक भोजन वितरित किया जाए इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए ।