उमरिया । सीईओ जनपद पंचायत करकेली हरनीत कौर कलसी ने करकेली विकासखंड के ग्राम मरदरी स्थित मां शारदा सामुदायिक गौशाला का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला मे गायों को दिए जाने भोजन, बिजली व्यवस्था, डाक्टोरो के गौशाला में आने आदि संबंधी पूछताछ की । जिस पर बताया गया कि गायो को तीन टाईम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ।
निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्देश दिए कि गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई रखी जाए । जिनकी जिस समय के लिए ड्युटी निर्धारित है, वे पूरी तन्मयता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गौशला में बिजली व्यवस्था दुरूस्त रहे , इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान उन्होने गौमाता को दिए जाने वाले भोजन का भी अवलोकन किया गया ।




















































































