श्योपुर- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल का भ्रमण किया गया, इस दौरान उन्होने पूरे कराहल कस्बे का भ्रमण करते हुए विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरे कस्बे में सडक किनारे मनरेगा मद से नालियां बनाई जायें, इसके साथ ही नलजल योजनाओं का संचालन बेहतर तरीके से किया जायें और नलो में टोटी  लगाने के लिए ग्रामीणों को समझाइश दी जायें। 

भ्रमण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम श्री मनोज गढवाल, तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख, सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरनाथ देवरिया, श्री महेश भारद्वाज, श्री प्रहलाद सिकरवार, श्री हरिओम भूषण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा कराहल कस्बे में लगभग एक घंटा पैदल भ्रमण करते हुए कस्बे के मुख्य बाजार सहित गलियों का जायजा लिया गया, इसके साथ ही उन्होने मुक्तिधाम के अवलोकन के दौरान साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने नवीन प्रस्तावित पंचायत भवन के स्थान का अवलोकन किया गया। भ्रमण के दौरान कस्बे में स्थित आंगनबाडी भवनों की साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश भी दिये।