उमरिया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह , एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत मंगठार में आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने दस्तक अभियान की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने सामुदायिक भवन, और निर्माणाधीन पंचायत भवन , पानी की टंकी ( पीएचई ) ,का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही वहां की प्राथमिक पाठशाला और मिड डे मील कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित जनों को कार्य व्यवस्था बेहतर करने हेतु निर्देश दिए।उन्होने कहा कि बच्चों को निर्धारित मीनू के आधार पर ही भोजन का प्रदाय किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पाली कन्हाई कुंवर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।