राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनहित ऐप के माध्यम से किशोरियो को लाभ मिल रहा है । साथिया टीम को किशोरियो व्दारा अपनी समस्यायें बताई जाती है, जिसके बाद उन्हें उनके प्रश्नों का जवाब दिया जाता है, जो किशोरियो के लिये लाभप्रद साबित हो रहा है ।
जिला मुख्यालय उमरिया निवासी गुनगुन सिंह ने बताया कि उन्हें गुस्सा एवं तनाव तथा भविष्य की चिंता सता रही थी। उन्होने बताया कि वे आरकेएसके की बैठक में शामिल होकर साथिया टीम को अपनी परेशानी बताई , जिसके बाद टीम व्दारा गहरी सांस लेने, व्यायाम करने, संगीत सुनने तथा टहलने की बात कही गई और मनहित ऐप तथा मन कक्ष की जानकारी प्रदाय की गई। गुनगुन ने मनहित ऐप डाउन किया और जहां से उन्हें स्व मूल्यांकन, जागरूकता वीडियो, मनकक्ष आदि के बारे जानकारी मिली । उन्होने कहा कि मैने अपना स्व मूल्यांकन किया और अब तनाव एवं गुस्सा से निजात मिल रही है । उन्होने आरकेएसके को धन्यावाद ज्ञापित किया है ।





















































































