उमरिया। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 0.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ में 1.4 मिमी, बिलासपुर में 5.5 वर्षा शामिल है । जिले में 1 जून से लेकर आज दिनांक तक 780.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जिसमें बांधवगढ मे 739.7 मिमी, मानपुर में 799.5 मिमी, पाली मे 700.2 मिमी, नौरोजाबाद में 688 मिमी, चंदिया में 914.5, करकेली में 739.5 मिमी, बिलासपुर में 875 मिमी वर्षा शामिल है । जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 339 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें बांधवगढ मे 379.9 मिमी, मानपुर में 355.2 मिमी, पाली मे 249.6 मिमी, नौरोजाबाद में 276.3 मिमी, चंदिया में 346.2 मिमी, करकेली में 352 मिमी, बिलासपुर में 424.4 मिमी वर्षा शामिल है।