जबलपुर, 25 जुलाई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर सिहोरा विधायक श्री संतोष बरकड़े के मुख्य आतिथ्य में कुंडम विकासखंड के ग्राम क्षीरपानी में नवांकुर सखी हरियाली एवं कलश यात्रा का आयो‍जन किया गया। जिसमें उपस्थित जन समुदाय को पौधा वितरण कर पौधारोपण व हरियाली के महत्‍व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री बरकडे ने कहा कि पौधारोपण एवं जंगलों का संरक्षण भारतीय संस्कृति एवं मूल परंपरा में महत्पूर्ण स्थान रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर सभी को इस अभियान का लोकव्यापीकरण करना चाहिए। जन अभियान परिषद समाज और सरकार के साथ मिलकर ऐसे अभियान को संचालित करता है। जन अभियान परिषद पर्यावरण, जल संरक्षण जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्‍होंने नवांकुर सखी, मातृ शक्तियों से कहा कि आप लोग सर्व जन हिताय के लिए जो भी मांग करेंगे उसका भूमि पूजन आज ही करेंगे। इस दौरान जन समुदाय की मांग पर विधायक श्री बरकड़े द्वारा प्रस्फुटन नर्सरी तक 500 मीटर सीसी रोड का भूमि पूजन किया। साथ ही प्रस्फुटन नर्सरी का अवलोकन भी किया। कार्यकम में संभागीय समन्वयक श्री रवि प्रसाद बर्मन ने भी संबोधित कर वृक्षारोपण व हरियाली के महत्‍व को बताया। इस दौरान स्‍थानीय जनप्रति‍निधि, समन्वयक जन अभियान परिषद श्री प्रदीप तिवारी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।