श्योपुर, 16 जुलाई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने किर्गीस्तान में आयोजित एशियन अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप में परचम लहराकर लौटी श्योपुर की बेटी सुखमन कौर का आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान सुखमन कौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और शील्ड तथा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कैलाशनारायण गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अमित शर्मा, कुश्ती की होनहार खिलाडी सुखमन के पिता श्री जितेन्द्र सिंह एवं दादा श्री दलवीर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री अरूण सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि सोईकलां निवासी सुखमन कौर ने किर्गीस्तान में आयोजित एशियन अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया के पहलवान एवं कजाकिस्तान की खिलाडी को 10-0 के अंतर से हराया इस प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने गांव, जिले बल्कि देश का नाम रोशन किया है। उनकी जीत से पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने इस अवसर पर कुश्ती चैम्पियन सुखमन को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई, साथ ही खेल अधिकारी श्री अरूण सिंह को निर्देश दिये कि खिलाडी का नाम एकलव्य अवार्ड के लिए भेजा जायें, इस अवार्ड के तहत लगभग 2 लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
उल्लेखनीय है कि सुखमन कौर वर्ष 2022 राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल तथा वर्ष 2023-24 में अंडर-14 एवं अंडर-15 में स्टेट गोल्ड मेडल जीत चुकी है, इसके अलावा 2025 अंडर-17 में नेशनल स्तर पर भी मेडल जीत चुकी है।




















































































