जयपुर, 27 जुलाई।
जिला प्रशासन ने जयपुर के शक्ति नगर, गजसिंहपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और रीफिलिंग का भंडाफोड़ किया है।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी के प्रवर्तन जांच दल ने कार्रवाई करते हुए मौके से 80 घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मोटर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया है।
जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और कानूनों की अवहेलना को देखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।






















































































































