जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते अनस नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर विपिन की हत्या की।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात किया। वहीं, हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।