जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 14 सितंबर को मोदी युवा संगठन की ओर से मोदी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन के पोस्टर का विमोचन पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने किया।
संगठन के संयोजक धर्माराम चौधरी ने बताया कि इस मैराथन में सैकड़ों लोग भाग लेंगे और स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। संगठन की अध्यक्ष पूजा चौधरी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, देशभक्ति को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण, गरीब महिलाओं को शिक्षा दिलवाना और उनकी शादी करवाने जैसे सामाजिक कार्य करना है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सुमन शर्मा ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाजहित में एक सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर पूजा चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, राजकुमार, सुरेंद्र नैनावत, रोहित शर्मा सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































