जयपुर, 23 जुलाई:
बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे में एक नया लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) बनने की संभावना है। इसके असर से 26 जुलाई से राजस्थान में भारी बारिश शुरू हो सकती है।
27 और 28 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। इसमें कोटा, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे जिले शामिल हैं।
आज (23 जुलाई) भी जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मेघगर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
24 और 25 जुलाई को भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है:
- ऑरेंज अलर्ट: झुंझुनूं और सीकर – भारी बारिश की चेतावनी।
- येलो अलर्ट: जयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां, करौली, धौलपुर, जोधपुर – इन जिलों में हल्की बारिश और मेघगर्जना हो सकती है।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































