जयपुर, 31 जुलाई 2025 — जयपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 मामलों में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी देविका तोमर के नेतृत्व में की गई।
विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 25 जुलाई से 31 जुलाई तक जयपुर शहर में 29 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 7 विशेष प्रकृति के थे। कार्रवाई के दौरान 2 कारें (स्कॉर्पियो और इनोवा क्रिस्टा) और 1 बाइक जब्त की गई।
आबकारी टीम ने स्कॉर्पियो से 40 पेटी नकली होलोग्राम लगी देशी शराब बरामद की, साथ ही अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कुल 3,599 पव्वे देशी शराब, 24 बोतल अंग्रेजी शराब, 3 बीयर और एक फीज जब्त किया।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विक्रय, भंडारण और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।






















































































































