जयपुर/दिल्ली – सीबीआई ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अभियंता पेंडिंग बिल पास करने के एवज में 3% कमीशन मांग रहा था।
सीबीआई ने दिल्ली और जयपुर स्थित उसके ठिकानों पर छापेमारी में 1.60 करोड़ रुपए कैश, प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट और बैंक अकाउंट से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। आरोपी से पूछताछ जारी है।






















































































































