जयपुर, 21 राजस्थान की राजधानी जयपुर को विश्व के शीर्ष 5 पर्यटन शहरों में शामिल किया गया है। प्रतिष्ठित ट्रैवल + लीजर वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2025 में जयपुर को यह स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह डबल इंजन सरकार की नीतियों और प्रयासों का परिणाम है।

दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को इस सम्मान का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जयपुर की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें और मेहमाननवाजी को विश्वभर में सराहा जा रहा है। राज्य सरकार की पर्यटन नीति और अवसंरचना विकास की योजनाएं सफल रही हैं।

दीया कुमारी ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी और आशा जताई कि आने वाले समय में जयपुर और राजस्थान वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और भी मजबूत स्थिति में दिखाई देंगे।