दुर्गापुर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां सबसे पहले पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने रोड शो के बाद बिहार को बड़ी सौगात दी। इसके बाद पीएम मोदी ने मोतिहारी में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बिहार आने से पहले कहा कि बिहार की विकास यात्रा में 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में चुनावी शंखनाद की तैयारी कर चुकीं हैं। इस दिन तृणमूल कांग्रेस शहीद दिवस कार्यक्रम मनाती आ रही है। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के इस सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम में ममता बैनर्जी चुनावी शंखनाद का मन बना चुकीं हैं, लेकिन बीजेपी ने राजनीति की बिसात बिछाते हुए इस बात ममता बैनर्जी से पहले पश्चिम बंगाल में चुनावी उद्वघोष देने की तैयारी कर ली है। जिसके चलते आज प्रधानमंत्री मोदी दुर्गापुर में रैली के लिए पहुंचे।