मुंबई, 11 जुलाई। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने आज विधानसभा में लाउड स्पीकर हटाए जाने के कठोर निर्णय की सूचना देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के धार्मिक स्थलों से अभी तक 3,367 हटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लाउड स्पीकर नहीं लगाए जाएं। फडणवीस ने बताया कि केवल मुंबई के धार्मिक स्थलों से 1,608 लाउड स्पीकर हटाए जाने का काम बिना किसी झड़प के पूरा किया गया है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें लंबे समय से सामने आ रही थीं। सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का उपयोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बैन है। दिन में अधिकतम 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल की सीमा तय की गई है। फडणवीस ने बताया कि पुलिस को नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई धार्मिक स्थल बिना अनुमति लाउडस्पीकर दोबारा लगाता है, तो संबंधित पुलिस थाने का इंचार्ज इसके लिए जिम्मेदार होगा।























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































